फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने में अभी तीन से चार दिन, 600 सक्रिय केस होने पर ही हटेगा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार को आंकड़ा 1121

विज्ञापन
Three- Four more days to open market
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के सक्रिय केस मिलने की दर बीते पांच दिन में आधी हो चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद कोरोना कर्फ्यू हटने के लिए शासन की ओर से तय 600 सक्रिय केस के आंकड़े तक पहुंचने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। ऐसा संक्रमण के केस स्थिर होने तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या न बढ़ने से है। इसके चलते सात जून से बाजार खुलने के आसार कम ही हैं। उधर, व्यापारियों ने सोमवार से बाजार खोलने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू हटाने के लिए किसी भी जनपद में सक्रिय केस छह सौ से कम होने की अनिवार्यता है। लखनऊ में सक्रिय केस की संख्या बीते दिनों में काफी कम हो गई है, लेकिन अब भी आंकड़ा एक हजार से ऊपर (1121) है। हालांकि, जून के शुरुआती पांच दिन में सक्रिय केस की दर (.47 फीसदी) मई के अंतिम पांच दिनों (.96) के मुकाबले आधी रह गई है। इससे पहले 30 मई को जब छह सौ सक्रिय केस की सीमा निर्धारित की गई, उस वक्त एक सप्ताह में इस आंकड़े तक आने का अनुमान था, लेकिन पांच दिन से संक्रमण के केस लगभग स्थिर होने, स्वस्थ होने वालों की संख्या न बढ़ने से 600 के आंकड़े से लखनऊ अब भी पांच सौ दूर है।
चार दिन में 745 तक कम हुए सक्रिय केस
लखनऊ में पिछले चार दिन के दौरान कुल 226 मरीज मिले, जबकि 971 लोग स्वस्थ हुए। इस लिहाज से देखें तो सक्रिय केस की संख्या 745 तक कम हुई। इनकी वर्तमान संख्या 1121 है। ऐसे में माना जा रहा है कि चार दिन में सक्रिय केस की संख्या 600 से नीचे आ जाएगी।
विज्ञापन

सक्रिय केस पर कुल संक्रमण के आधार पर निकलती है दर
जनपद में सक्रिय केस दर की गणना कुल सक्रिय मामलों के कुल संक्रमण के आधार पर निकलती है। लखनऊ में 31 मई तक कुल संक्रमित की संख्या दो लाख 35 हजार 261 थी। इसी तारीख को सक्रिय केस 2280 थे। ऐेसे में कुल संक्रमण पर .97 फीसदी दर आती है। इसी तरह पांच जून को कुल संक्रमित 2,36,642 और सक्रिय केस 1121 थे। इसकी दर .47 फीसदी निकलती है।
कर्फ्यू हटने के बाद ही बाजार खोलें व्यापारी
लखनऊ व्यापार मंडल की बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री से अपील
लखनऊ। व्यापारियों को मुख्यमंत्री पर भरोसा है कि वह जल्द बाजार खोलने की घोषणा करेंगे। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सीएम के संदेश को शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट कर व्यापारियों से अपील की कि सात जून को बाजार खोलकर कर्फ्यू का उल्लंघन न करें। कहा कि सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की उपस्थिति में हुई बातचीत में बाजार खोलने, करोना काल में लॉकडाउन पीरियड का तय विद्युत चार्ज, भवन कर, जलकर माफ करने, महामारी से जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने, आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सीएम ने कहा कि सरकार को व्यापारियों, व्यापार और आम जनता की चिंता है। प्रदेश में बचे आठ जिलों में भी बाजार जल्द से जल्द खुलवाने पर विचार कर रहे हैं। व्यापारी थोड़ा और धैर्य व सहयोग रखें। सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री से अपील की गई कि कर्फ्यू हटने के बाद ही बाजार खुलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें