फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में तीन उड़ानें निरस्त, आठ ट्रेनें घंटों घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
ट्रेन में ठिठुरते यात्री।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में घने कोहरे ने बुधवार को भी रेल और हवाई यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण तीन उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। वहीं, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से पहुंचीं। सर्द मौसम और कोहरे के दोहरे प्रहार से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में बुधवार को कुछ सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन लंबी दूरी की कई ट्रेनें समय से काफी पीछे रहीं। मंगलवार रात नई दिल्ली से रवाना हुई श्रमजीवी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से राजधानी पहुंची। वहीं, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जिसे मंगलवार रात 9:05 बजे लखनऊ पहुंचनी थी, बुधवार सुबह 7:23 बजे पहुंची, यानी सवा दस घंटे से अधिक की देरी हुई।
इसके अलावा, बेगमपुरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस सात घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट साढ़े तीन घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ मेल दो घंटे दस मिनट, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस दो घंटे और गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची।
विज्ञापन


हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर

कोहरे का असर अमौसी एयरपोर्ट पर भी साफ नजर आया। बुधवार को बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानें और दिल्ली जाने वाली एक उड़ान निरस्त कर दी गई। इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ आ रही एक उड़ान को कोहरे के कारण वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, दम्माम, रियाद, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली कई उड़ानें घंटों की देरी से पहुंचीं। इसी तरह लखनऊ से दम्माम और रियाद जाने वाली उड़ानें भी निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हो सकीं। लगातार दूसरे दिन उड़ानों और ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों की बेचैनी बढ़ती रही।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

ट्रेन में ठिठुरते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें