फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे की मार से तीन उड़ानें और चार बसें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घने कोहरे के कारण शनिवार को हवाई, रेल और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। इससे 30 हजार से अधिक यात्री परेशान हुए। दिल्ली की तीन उड़ानें निरस्त कर दी गईं। आलमबाग टर्मिनल से प्रयागराज, देहरादून और वाराणसी की चार बसें नहीं चलाई गईं। ट्रेनें भी 10 घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

दिल्ली से सुबह आने वाली उड़ान निरस्त किए जाने पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने नाराजगी जताई। एयरलाइंस ने रिफंड और वैकल्पिक उड़ान का विकल्प दिया। दिनभर में एअर इंडिया की एआई-2499, एआई-2500 और इंडिगो की 6ई-2026 उड़ान निरस्त रही। इसके अलावा हैदराबाद, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, रियाद और दुबई से आने-जाने वाली कई उड़ानें चार घंटे तक लेट रहीं।



ट्रेन लेट होने से छूट गई परीक्षा

नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस के लेट होने से गोरखपुर जा रहे अनूप की परीक्षा छूट गई। ट्रेन लखनऊ पांच घंटे देरी से पहुंची और गोरखपुर पहुंचते-पहुंचते पौने नौ घंटे तक लेट हो गई। अनूप की परीक्षा दोपहर एक बजे थी, जबकि ट्रेन साढ़े तीन बजे गोरखपुर पहुंची। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन




शताब्दी-तेजस भी कोहरे में फंसीं

12556 गोरखधाम एक्सप्रेस दिल्ली से 10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। तेजस एक्सप्रेस भी चार घंटे देरी से आई। वापसी में ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना हो सकी। 12226 कैफियात एक्सप्रेस 10 घंटे, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट ढाई घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 15007 कृषक एक्सप्रेस दो घंटे, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे और 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी डेढ़ घंटे देरी से चली।



50 से ज्यादा बसें हुईं लेट

दिल्ली और पश्चिमी यूपी से आने वाली 50 से अधिक बसें पांच से छह घंटे देरी से लखनऊ पहुंचीं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाली बसें कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में भी गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें