लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन के चौथे दिन शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें शिक्षक सीट से दो और स्नातक सीट से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
शिक्षक सीट पर वृंदावन योजना, लखनऊ निवासी श्रवण कुमार त्रिपाठी और सीतापुर की तहसील बिसवां निवासी शाह आलम खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। स्नातक सीट पर जानकीपुरम, लखनऊ निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मंडलायुक्त न्यायालय में रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत के समक्ष पर्चा दाखिल किया। वहीं, शिक्षक सीट के लिए सीतापुर के चांदपुर महमूदाबाद निवासी सुशील कुमार ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, स्नातक सीट से सीतापुर के लहरपुर निवासी वकील अहमद अंसारी और हरदोई के माधोगंज निवासी अविनाश कुमार सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
नामांकन करते प्रत्याशी