फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से भिड़ी कार, चालक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार डंपर से जा भिड़ी। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा बुधवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हाथी का पुरवा मजरे सराय पांडे के पास हुआ। सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सामने खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व दो एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन

दो घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ तो दो को लखनऊ गोसाईगंज की सीएचसी में भर्ती कराया गया। हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाए गए प्रतापगढ़ के पलटन बाजार निवासी घायल इरशाद व लुकमान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी गोसाईगंज में यहां अब्बू बकर को मृत घोषित कर दिया गया। इमरान को गंभीर दशा में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
मृत युवक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित थाने के माध्यम परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिवारीजन भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में तीन की मौत हुई है। गंभीर हालत में एक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी मृतक प्रतापगढ़ के पलटन बाजार के निवासी बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें