फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: कार से कुचलकर दो सगी बहनों समेत युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग

Sat, 12 Oct 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

कार पिपरी विशुनपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। दो सगी बहनों और एक युवक को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने टांडा कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों और एक युवक को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब अयोध्या जनपद में रजिस्टर्ड एक कार पिपरी विशुनपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर तोड़ कर दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां पैदल जा रही विशुनपुर निवासी इंद्रजीत की दो पुत्रियों रानी (18) और रागिनी (17) के साथ ही एक युवक हनुमान गुप्त (35) को चपेट में ले लिया। इन तीनों को रौंदते हुए कार हाइवे के किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई ही, चालक के अलावा उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

दोनों बहनों और युवक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया जबकि कार चालक और एक अन्य का इलाज चल रहा है। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा और सीओ टांडा शुभम कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम खत्म हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें