फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक वाहन समेत भाग निकला

Fri, 06 Dec 2024 01:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में हुए एक हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवाओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
मृतक शानू, धर्मेंद्र व राजू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी। चालक ने लापरवाही में टक्कर मारी। आरोपी चालक वाहन समेत भाग निकला। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माल के कटौना निवासी सानू (30) बृहस्पतिवार को गांव के ही राजू (35) और धर्मेंद्र (22) के साथ दिलावर नगर गढ़िया खेड़ा बरात में गए थे। वापस लौटते समय नवी पना रोड पेट्रोल टंकी के सामने ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें - यूपी में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी जिला, शहर व ब्लॉक इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धार्मिक स्थलों से 10 लाउडस्पीकर उतारे गए, 45 की आवाज कम कराई गई


हादसे के दौरान बाइक ट्रक में फंस गई। तीनों बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक शानू चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें