फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Amethi : हाईवे पर ई-रिक्शा को ट्रक ने रौंदा, दो कलाकारों समेत तीन की मौत, सात घायल

Thu, 29 Sep 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। हादसे में एक ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ईरिक्शा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित त्रिसुंडी गांव के पास बुधवार की देर रात ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो कलाकारों के साथ ही चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात कलाकार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुल्तानपुर और अमेठी जिले के डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर उन्हें दी जा रही चिकित्सीय सेवा के बारे में सीएमएस से बात की। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के वल्लीपुर निवासी रोहित निषाद ने रामलीला की मंडली बना रखी है। उनकी मंडली बुधवार को ई-रिक्शा से प्रतापगढ़ रामलीला मंचन के लिए गई थी। देर रात करीब ढाई बजे मंचन समाप्त हुआ। उसके बाद पूरी मंडली ई-रिक्शा से सुल्तानपुर वापस आ रही थी। रास्ते में अमेठी जिले के मॉडल थाना रामगंज अंतर्गत त्रिसुंडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ई-रिक्शा को रबऌदते हुए आगे निकल गया। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर दुर्घटना स्थल के पास बैंक ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ चुके थे। उस पर सवार लोग इधर-उधर सड़क पर लहूलुहान पड़े थे।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 10 लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। जिलो अस्पताल में चिकित्सकों ने अजय धरकार (32) निवासी खैराबाद, राहुल (19) पुत्र जगदीश और ई-रिक्शा चालक राजेंद्र (18) पुत्र भुट्टू निषाद निवासीगण करौंदिया ढकवा कोतवाली नगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कलाकार रोहित निषाद (18) पुत्र श्याम बहादुर निवासी वल्लीपुर, लक्खू निषाद (19) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गोलाघाट, शुभम (12) पुत्र सूरज निषाद निवासी वल्लीपुर, राजवंत (18) पुत्र धर्मराज निवासी रतनपुर, राधा सोनी (26) पुत्री राम निहोर निवासी चोपड़ा गली सभी कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर, विपिन (16) पुत्र श्याम सुंदर निवासी मथुराडीह जलालपुर अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर, कुमकुम सिंह (18) पुत्री ओम प्रकाश निवासी तरबगंज साजीपुर जिला गोंडा को भर्ती कर उपचार शुरू किया। रात में ही सीएमएस डॉ. एससी कौशल इमरजेंसी में पहुंचे और चिकित्सकों को घायलों को बेहतर चिकित्सीय सेवा के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार की सुबह डीएम रवीश गुप्ता व एसडीएम विदुषी सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। इसके बाद अमेठी के डीएम, एसपी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


ट्रक समेत फरार हुआ चालक 
अमेठी जिले के मॉडल थाना रामगंज के प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
लापरवाही की हद
ई-रिक्शा पर दस सवारी की बात जिसने भी सुना चौंक गया। लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि दस लोग उस पर  कैसे बैठे थे? घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा पर चालक समेत तीन लोग आगे जबकि सात लोग पीछे बैठे थे। चालक के ठीक पीछे की सीट पर चार लोग और उसके सामने वाली सीट पर तीन लोग सवार थे। सवाल इस बात का भी है कि प्रतापगढ़ तक जाने और फिर वापस लौटने के बीच कहीं किसी सिपाही और होमगार्ड तक ने नहीं इन्हें रोका-टोका। 

खत्म हुई अजय धरकार और राहुल की भूमिका 
अजय धरकार और राहुल के लिए बुधवार की रात हुई रामलीला अंतिम साबित हुई। अजय धरकार ने कुछ साल पहले रामलीला की मंडली बना रखी थी। उनके परिचित और दोस्त यार इस मंडली से जुड़े थे। बाद में वे रामलीला से जुड़े रहे लेकिन मंडली का जिम्मा रोहित ने संभाल लिया। बुधवार को सभी हंसी-खुशी रामलीला मंचन के लिए प्रतापगढ़ रवाना हुए थे। रामलीला में वहां इन कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी निकाली। उसके बाद सभी सुल्तानपुर वापस लौट रहे थे। जिला अस्पताल में भर्ती घायल रोहित ने बताया कि अचानक त्रिसुंडी के पास यह हादसा हो गया। रामलीला मंचन के लिए सभी बिहार, आजमगढ़, अऊकबरपुर, प्रतापगढ़ तक बुकिंग पर जा चुके हैं। आमतौर पर एक बुकिंग पर करीब 20 से 25 हजार रुपये इन्हें मिलते हैं। ये रुपये खर्च काटने के बाद कलाकारों में बांट दिए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें