फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में टकरा गईं स्टंट कर रहे बाइक सवारों की बाइकें, तीन की दर्दनाक मौत

Tue, 27 Jun 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास सोमवार दोपहर बाइक स्टंट में तीन की जान चली गई। तीन में दो किशोरियां है और एक किशोर शामिल हैं। वहीं, एक युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। सभी दो बाइक पर सवार होकर जनेश्वर मिश्रा पार्क घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन


सहारा पुल पर पहुंचते ही तेज रफ्तार दोनों की बाइक टकरा गई। जिसमें सभी पांचो घायल हो गए। देर रात तक पुलिस को भी इस हादसे की खबर नहीं थी।

अलीगंज चंद्रलोक कॉलोनी मो. शफीक का 16 वर्षीय बेटा तालिब बाइक से ईद की नमाज पढऩे के बाद दोपहर में घर से जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने के लिए निकला। उसके साथ एक युवक और तीन युवतियां थी।

सभी पांचों दो बाइक से जनेश्वर मिश्र पार्क केपास सहारा स्टेट पुल पर चढ़े। इसके बाद आपस में ही आगे जाने की होड़ में लग गए। दोनों के  सिर में गंभीर चोंटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में टकराईं दोनों की बाइकें

demo pic
कुछ दूर आगे जाने के बाद पुल के पास दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग पास के डिवाइडर पर जा गिरे। सभी को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।

बाइक पर अचानक तालिब के अलावा नया हनुमान मंदिर 19 वर्षीय मुस्कान और हरदोई के मदारपुर निवासी 24 वर्षीय मोनी और सपना बैठी थी। लोहिया में जहां तालिब, मुस्कान और मोनी की मौत हो गई।

जबकि तीसरी युवती सपना को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया। वहीं दूसरा युवक लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस को खबर नहीं, पब्लिक ने पहुंचा अस्पताल
पुलिस ईद की शांति व्यवस्था में लगी थी। राजधानी के वीआईपी कॉलोनी में हुए हादसे की खबर पुलिस को नहीं थी। हादसे में तीनों घायलों को पब्लिक ने ऑटो से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा।

जहां तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को हादसे की खबर शाम करीब पांच बजे हुई। सीओ सत्यसेन ने सिर्फ तालिब के मौत की पुष्टि की। जबकि दोनों युवतियां के बारे में उनको भी खबर नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें