फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में भटके तीन हिरनों ने दम तोड़ा

Fri, 22 Apr 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा/बलरामपुर
विज्ञापन
इसी हिरन की बाद में मौत हो गई थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पानी की कमी अब जंगली जानवरों की जान पर बन आई है। गुरुवार को पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे तीन हिरनों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत गोंडा और एक की बलरामपुर में हुई है।
विज्ञापन


गोंडा में गुरुवार सुबह टिकरी जंगल से भागकर आया एक हिरन रगड़गंज बाजार पहुंच गया। यहां हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया और नोंचकर जख्मी कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन एक दुकान में छिप गया। जहां दुकान के मालिक ने शटर गिराकर उसे बचाया। लेकिन इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां भी हिरन को कुत्तों ने नोचा

दूसरी घटना नवाबगंज के मैनपुर गांव की है। जहां एक हिरन पानी की तलाश में रास्ता भटककर आ गया। यहां भी कुत्तों ने उसे नोंच कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, बलरामपुर के भोजपुर संतरी गांव में एक प्यासे हिरन ने पानी नहीं मिलने पर दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें