फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां, महिगवां और माल में बृहस्पतिवार को हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। किसी भी मामलों में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

निगोहां के रंजीतखेड़ा गांव निवासी खुशीराम (46) बृहस्पतिवार शाम मजदूरी करके बाइक से हेलमेट लगाकर घर लौट रहे थे। वह निगोहां कस्बा स्थित आरजी होटल के पास पहुंचे थे तभी रायबरेली की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर उनकी बाइक से पीछे से टकरा गया। खुशीराम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। खुशीराम के परिवार में पत्नी सीमा, बेटी रागिनी और बेटा अनमोल हैं। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
उधर, महिंगवा के कुम्हरावां रोड भड़सर गांव के पास बृहस्पतिवार रात आठ बजे बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में महिंगवा के सुवंशीपुर गांव निवासी बाइक सवार अजीत यादव (46) की मौत हो गई। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि घटना के समय अजीत शराब के नशे में थे। वह बिना हेलमेट सड़क पर बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, माल के राजगढ़ निवासी किसान सूरजबली (55) बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे बाइक से शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। करीब छह बजे बरगदिया चौराहे के पास वह बाइक मोड़ रहे थे। इसी दौरान माल से बरगदिया की ओर जा रहे मवई खुर्द निवासी मोनू की बाइक उनसे टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां सूरजबली की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुरसाता और दो बेटे मोहित व मनीष हैं। कार्यवाहक इंस्पेक्टर सच्चिदानंद ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें