लखनऊ। तीन दिन, 100 कंपनियां और 17 हजार नौकरियां... गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार महाकुंभ का बृहस्पतिवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में करीब 16,897 युवाओं के हाथों में ऑफर लेटर थमाकर उनके कॅरिअर को नई उड़ान दी गई।
सुबह से ही आईजीपी के सभी सभागारों मर्करी, अर्थ, सैटर्न, नेपच्यून और मार्स हॉल में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों की आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीदें चमक रहीं थीं। कंपनियों के स्टॉल पर युवाओं की कतारें दिखीं और इंटरव्यू राउंड्स में उमंग, उत्साह और आत्मविश्वास झलक रहा था।
रोजगार महाकुंभ ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी रोजगार के नए द्वार खोले। दूसरे दिन 9,297 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए थे। इनमें 982 अभ्यर्थियों को यूएई की 22 प्रतिष्ठित कंपनियों में और 8,315 युवाओं को घरेलू कंपनियों में नौकरी मिली।
बेहतर प्रबंधन से मिली राहत
पहले दिन उमड़ी भीड़ ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी थी। लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को टोकन व्यवस्था लागू होने से सब कुछ सुव्यवस्थित हो गया। अभ्यर्थी बारी-बारी से कंपनियों के स्टॉल पर पहुंचकर इंटरव्यू देते रहे और समय की बचत भी हुई।
कंपनियों ने दिया आकर्षक पैकेज
सेवायोजन विभाग की निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि रोजगार महाकुंभ ने उम्मीदों से ज्यादा युवाओं को अवसर दिए। 100 से अधिक कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें 20 से ज्यादा विदेशी कंपनियां रहीं। कंपनियों ने आकर्षक पैकेज के साथ ऑफर लेटर सौंपे। यह आयोजन युवाओं और कंपनियों को एक मंच पर लाने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे भी वृहद स्तर पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार महाकुंभ में बृहस्पतिवार को साक्षात्कार के िलए पंजीकरण कराते युवा। -संवाद