बख्शी का तालाब। सैरपुर के तरहिया गांव में रविवार शाम घर में राजू (26) का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। लोगों को घटना की जानकारी मकान से दुर्गंध आने पर पर हुई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
राजू की मां निशा ने बताया कि 25 अप्रैल को वह बेटे और बेटी के साथ रिश्तेदार के घर गई थीं। अगले दिन राजू घर लौट आया था। 30 अप्रैल को बेटे ने उनसे बात भी की थी। थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। राजू का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। घरवाले आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।