लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कला संकाय स्थित भूगोल विभाग ने बीए और एमए भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं मई में अटल बिहारी वाजपेयी ब्लॉक में होंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीए भूगोल के छठे सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा नाै मई को सुबह की पाली में होगी, जिसमें सर्वे, फील्ड ट्रिप और रिपोर्ट लेखन से जुड़े विषय शामिल हैं। इसी दिन माइनर प्रोजेक्ट का मूल्यांकन भी किया जाएगा। बीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 मई और चाैथे सेमेस्टर की परीक्षा 12 मई को निर्धारित की गई है। वहीं एमए भूगोल दूसरे सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 13 मई को सुबह की पाली में होगी, जबकि चाैथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मास्टर थीसिस का मूल्यांकन उसी दिन किया जाएगा।