फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन रसोइयों पर 720 मरीज और तीमारदारों के भोजन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। 326 बेड वाले वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल में 720 मरीज और तीमारदारों का भोजन तैयार करने का पूरा जिम्मा सिर्फ तीन रसोइयों पर है। वहीं, किसी एक की छुट्टी होने पर सप्ताह में तीन दिन सिर्फ दो ही भोजन पकाती हैं। सितंबर में राज्य महिला आयोग की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान इस पर आपत्ति भी जताई गई थी। अध्यक्ष बबीता सिंह ने रसोइयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सात महीने बाद भी नई नियुक्तियां या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

रसोइए कम होने से कई बार मरीजों को भोजन समय पर नहीं मिल पाता है। अस्पताल में मरीज के साथ उसके एक तीमारदार को भी भोजन देने का नियम है। अस्पताल में कुल 326 बेड हैं। ऐसे में अगर सभी बेड भरे होते हैं तो मरीज और तीमारदार दोनों की कुल संख्या 720 होती है। ऐसे में रसोइयों पर बोझ बढ़ जाता है। इसका असर खाने की गुणवत्ता पर भी पड़ने का खतरा रहता है।
झलकारी बाई में 95 बेड पर तीन रसोइया
अवंतीबाई महिला अस्पताल में 326 बेड के मरीजों के भोजन की जिम्मेदारी जहां तीन रसोइयों पर है, वहीं, वीरांगना झलकारी बाई महिला अस्पताल में 95 बेड के मरीजों के भोजन पकाने के लिए भी तीन रसोइए तैनात हैं। जहां बेड कम, वहां भी उतने रसोइए, जहां अधिक वहां भी वही हाल है।
विज्ञापन

आयोग जल्द करेगा निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वह सुविधाएं देखेंगी। रसोइयों की संख्या बढ़ाने के लिए जो प्रक्रिया है, उसे पूरा कराएंगी।
विज्ञापन


-
Iरसोइयों की संख्या हम नहीं बढ़ा सकते, जब तक हमें ऊपर से निर्देश नहीं मिलता है। अगर एनएचएम निर्देश देता है तो संख्या बढ़ा दी जाएगी। I
I- ज्योति मेहरोत्रा, प्रमुख चिकित्सा अधिक्षक, वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें