लखनऊ में कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय से जारी वाहन नंबर की नई सीरीज यूपी 32 केएम के वीआईपी नंबरों की ऊंची बोली लगाने वाले परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना शुरू कर दिए हैं।
कुल वीआईपी नंबर 346 में से 0001 नंबर को हासिल करने के लिए तीन दावेदार पंजीकरण कराकर मैदान में आ गये हैं। 24 फरवरी तक वीआईपी नंबर की ऊंची बोली लगाने के लिए पंजीकरण होगा। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक बोली लगाई जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, पंजीकरण कराने वाले दावेदार तीन दिन तक ऊंची बोली लगा सकेंगे। पिछली सीरीज के वीआईपी नंबर 0001 की नीलामी 56 हजार रुपये में हुई थी, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये है। वीआईपी नंबर 0001 के अलावा 0002, 2000, 6666, 0555, 1818, 2727, 4545, 7272 एवं 9191 नंबरों के चाहने वाले बहुत हैं।