पकड़े गए आरोपियों की पहचान डॉ. अलीम पुत्र मो सलीम निवासी अट्ठैसा, साइबे आलम पुत्र साहिबे आलम निवासी मोहल्ला सराय व कमरूद्दीन पुत्र रसीद अहमद निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी क्लीनिक में बैठकर भूमिपूजन से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कमरूद्दीन पीएफआई संगठन का सदस्य है। साहिबे आलम एसडीपीआई मीडिया प्रभारी है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया है।