फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: काले धन को सफेद करने आए व्यापारी का अपहरण... तीन गिरफ्तार; 10 प्रतिशत कमीशन का दिया था झांसा

Tue, 25 Mar 2025 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में काले धन को सफेद करने आए व्यापारी के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इंस्टाग्राम में संपर्क करते थे। उन्हें काले धन को सफेद करने पर 10 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर पुलिस ने व्यापारी को अगवा कर फिरौती मांगने के आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारा के कुल्हड़ कट्टा निवासी आकाश यादव, डिप्टी खेड़ा निवासी प्रदीप पाल और मोहान रोड निवासी आदर्श दुबे के चंगुल से दो व्यापारियों को सकुशल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक सोमवार को बंगलूरू निवासी सैयद दानिश ने ईमेल के जरिये उनके मित्र मंजूनाथ को अगवा किए जाने की सूचना दी थी। छानबीन में पता चला कि मंजूनाथ 22 मार्च को लखनऊ आए थे और तब से लापता हैं। उन्होंने लखनऊ पहुंचने पर पत्नी रेखा को वीडियो कॉल कर सूचित भी किया था। 

22 मार्च की शाम उनके मित्र लोहित बीजी को अनजान नंबर से धमकी भरा फोन किया गया। फोनकर्ता ने कहा कि मंजूनाथ का अपहरण हो गया है। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम पर बना रखा था पेज

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इंस्टग्राम पर साई हवाला ट्रेडर्स के नाम से जाली दस्तावेजों की मदद से पेज बना रखा है। इसी पेज से वह लोगों से बात करते थे। झांसा दिया जाता था कि उनके पास कई पार्टियां ऐसी हैं जिनके पास कैश है। अगर ये काला धन सफेद कर दिया जाए तो कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन देंगे। झांसे में आकर मंजूनाथ लखनऊ आए थे।

12 मार्च को भी लखनऊ आए थे मंजूनाथ

इंस्टाग्राम पर मंजूनाथ की राजू नाम के व्यक्ति से बात हुई थी। फोन पर भी राजू ही बात करता था। काले धन को सफेद करने के लिए मंजूनाथ 12 मार्च को भी लखनऊ आए थे। हालांकि, तब उनकी मुलाकात आरोपियों से नहीं हो पाई थी। दोबारा आने पर मंजूनाथ ने अपने दोस्त कानपुर के नाजिर बाग बेकनगंज निवासी सैय्यद इसरार अहमद को होटल बुला लिया था। आरोपियों के बुलाने पर वह दोस्त के साथ शकुंतला मिश्र विवि के गेट नंबर दो पहुंचे थे। यहीं पर आरोपियों ने दोनों को अगवा कर लिया था। पुलिस की सक्रियता से दोनों व्यापारियों की जान बच गई।

मंजूनाथ के फोन से ही मांगी थी फिरौती

लखनऊ पहुंचने पर मंजूनाथ गोमतीनगर स्थित एक होटल में ठहरे थे। आरोपियों ने मंजूनाथ के फोन से ही फिरौती की रकम मांगी थी। आरोपियों ने बताया कि वह अक्सर फिरौती की रकम मिलने के बाद व्यापारियों को छोड़ देते थे। आरोपियों के एक साथी पारा के समदा निवासी विवेक यादव को पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पढ़ाई करते हैं। डीसीपी दक्षिणी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें