फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरेराह कारोबारी के मुनीम से लूटे साढ़े तीन लाख

Fri, 15 Sep 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के निरालानगर के पास बाइक सवार बदमाश बुधवार शाम गल्ला कारोबारी पवन अग्रवाल के मुनीम से साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस 24 घंटे मामले को दबाए रही और बृहस्पतिवार देर रात लूट की एफआईआर दर्ज की। सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार बदमाश नजर आए हैं।
एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक, निरालानगर निवासी कारोबारी पवन की पांडेयगंज इलाके में थोक की दुकान है।
शाम करीब सात बजे उनका मुनीम सीतापुर का अवधेश कुमार पांडेय कलेक्शन के साढ़े तीन लाख लेकर कारोबारी के घर देने बाइक से जा रहा था। कुछ ही दूरी पर दो बाइक पर सवार तीन से चार नकाबपोश बदमाशों ने मुनीम को रोक लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले में पुलिस के अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाशों ने रेकी के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कारोबारी के यहां काम करने वाले मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों का ब्यौरा खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें