फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानलेवा हमले के तीन आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Tue, 16 Jun 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तमंचे से फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी राम सिंह, जितेंद्र और दिनेश गिरि को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। एडीजे नीरज बरनवाल ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन आरोपों को संदेह के परे साबित नहीं कर पाया।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पर आरोपों को साबित करने का भार होता है। वह गवाहों के बयानों से आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करे। इस मामले में गवाहों के बयानों से घटना पर संदेह उत्पन्न होता है। कोर्ट ने कहा कि संदेह साक्ष्य का स्थान नहीं ले सकते। वादी मुनेश्वर ने 16 अक्तूबर 2013 को इटौंजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्तूबर 2013 को राम सिंह, दिनेश गिरि और दिनेश ने पुरानी रंजिश में गोली चलाई थी। गोली वादी के गाल पर लगी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया था और चार्जशीट दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें