लखनऊ। चिनहट के वाल्मीकि मोहल्ले में अंजली (22) ने रविवार दोपहर पति से कहासुनी के बाद फंदा लगा लिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
अंजली के भाई विशाल ने बताया कि बहन की शादी छह मई को इंदिरानगर के लवकुश नगर निवासी दिव्यांशु से हुई थी। वह निजी कंपनी में काम करता है। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे दिव्यांशु का फोन आया था। फोन पर बात करते हुए अंजली पहली मंजिल पर गई और झगड़े की आवाज आई। काफी देर तक नीचे न आने पर परिवार के लोग ऊपर गए तो वहां अंजली टिनशेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।