लखनऊ। हरियाणा से बिहार शराब ले जा रहे तस्करी के तीन आरोपियों को कैसरबाग पुलिस ने रविवार को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से विभिन्न ब्रांड की 200 बोतलें बरामद हुई हैं।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के चंपारण निवासी सुनील, राहुल कुमार और मुजफ्फरपुर का शुभम पटेल है। आरोपी हरियाणा से बस से शराब लेकर कैसरबाग पहुंचे थे। तीनों रविवार को कैसरबाग स्थित डायमंड होटल पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन के जरिये शराब को बिहार ले जाने वाले थे। बिहार में बंदी के कारण वे हरियाणा से लाकर शराब उसे अधिक दाम पर बेचते थे।