फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या, अपहरण की धमकी पर आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में किसान नेता के भतीजे को जान से मारने और स्कूल के बाहर से अगवा करने की धमकी दी गई। इससे डरे आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले की शिकायत पर दुबग्गा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

छदुईय्या खेड़ा निवासी किसान नेता मो. कैफ ने बताया कि 24 जनवरी की रात सीतापुर रोड बाईपास स्थित ग्लोब कैफे पर उनके भाई सूफियान अहमद पर जान से मारने की नीयत से हमला हुआ था। उसे गंभीर चोटें आईं, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।

कैफ का आरोप है कि रिहान गाजी साथी कमला गाजी और प्रधान व अन्य के साथ मिलकर उनके नाबालिग भतीजे को अगवा कर बंधक बनाने की धमकियां दे रहे हैं। इसकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है। इसमें आरोपी थाने के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। कैफ का कहना है कि धमकियों से उनका भतीजा डरा हुआ है। वह खाना-पीना तक छोड़ चुका है। परिवार भी दहशत में है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें