फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोले फिल्म का वीरू बना गैंगस्टर: पानी की टंकी पर चढ़कर दे रहा आत्महत्या की धमकी, साथ ले गया जहर भी

Fri, 21 Jul 2023 05:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

यूपी के बाराबंकी जिले में एक गैंगस्टर पुलिस से बचने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह अपने साथ जहर की एक शीशी भी ले गया है।
विज्ञापन
इसी टंकी पर चढ़ा गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर के मामले में पुलिस द्वारा करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई से परेशान गैंगस्टर का आरोपी असंद्रा थना क्षेत्र के कस्बा सिद्धौर में करीब 60 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। गले में रस्सी डाल व हाथ में जहर की शीशी लिए युवक पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए आत्महत्या की धमकी देता रहा। सैकड़ों लोग नीचे खड़े तमाशा देखते रहे। करीब आठ घंटे 50 मिनट बाद युवक को पुलिस ने जैसे तैसे नीचे उतरवाकर राहत की सांस ली।

विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र कर नगर पंचायत सिद्धौर के मोहल्ला हटिया निवासी जासिम पर मादक पदार्थ की तस्करी करने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने समेत छह मुकदमें असंद्रा व जैदपुर थाने में दर्ज है। जैदपुर पुलिस ने जासिम पर दर्ज गैंगस्टर के केस के तहत उसके तीन आलीशान मकान, दुकानें व जमीनें मिलाकर करीब 10 करोड़ की संपत्ति पुलिस द्वारा कुर्क करने की कार्रवाई होने वाली है। जासिम करीब नौ महीने जेल में रहकर बाहर आया है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह सिद्धौर कस्बे में ही स्थित करीब 60 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर चिल्लाने लगा। 

इससे पास में ही मौजूद सिद्धौर चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए, लेकिन कुछ नहीं कर सके। कुछ ही देर में सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र, असंद्रा एसओ अमर कुमार चौरसिया पहुंच गए। जासिम ने चिल्लाना शुरु किया कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। उसने कुर्की की कार्रवाई को गलत ठहराया। इस पर पुलिस ने उसे नीचे उतरने काे कहने लगी। कस्बे के कई संभ्रांत लोगों को भी उसे उतारने के लिए बुलाया गया। कई लोग सीढि़यों से ऊपर गए, मगर युवक ने उतरने से मना कर दिया। भीषण उमस में पुलिस पसीना पसीना हो गई। सैंकड़ों लोग तमाशा देखते रहे। आखिरकार सीओ ने उसे आश्वासन दिया कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। काफी मान-मनौव्वल के बाद करीब 12 बजकर 52 मिनट पर एक शिक्षक अपने साथ उसे नीचे लेकर लाए।
विज्ञापन


पुलिस पर दवाब बनाने की कोशिश
जासिम पर छह मुकदमें पहले से दर्ज है। पुलिस अपराध से अर्जित उसकी 10 करोड़ की संपत्ति चिंहित कर चुकी है। पुलिस पर दवाब बनाने व कार्रवाई प्रभावित करने के लिए वह टंकी पर चढ़ा था। उसे सुरक्षित नीचे उतरवाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी दक्षिणी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें