राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एसबीआई की बेहटा सबौली शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर रहमतुल्लाह अंसारी बताया है।
धमकी भरे पत्र में विकासनगर की शेखूपुरा कॉलोनी के नुसरत का नाम भी लिखा है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि पत्र की जांच कराई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, धमकीभरा पत्र शुक्रवार को बैंक में डाक के जरिए आया था। पत्र में लिखा है कि, ‘अल्लाह ने इस पाक महीने की 26 तारीख को रसमूल के हुक्म से तुम्हारी बैंक ब्रांच को जब भरी हुई होगी तो आरडीएक्स ब्लास्ट से उड़ा देंगे।’
नीचे एक तरफ सैंकी, सिग्नेचर मेन सलून, कोडनेम नुसरत शेखूपुरा कॉलोनी विकासनगर तो दूसरी तरफ रहमतुल्लाह अंसारी, जैश-ए-मोहम्मद कमांडर लिखा है।