फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दाऊद का गुर्गा बताकर मकान मालिक को दी हत्या की धमकी

Wed, 04 Dec 2024 10:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किरायेदार युवक ने खुद को दाऊद का गुर्गा बताकर मकान मालिक को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने डीसीपी मध्य के आदेश पर सोमवार को हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज के सूर्योदय काॅलोनी निवासी अशोक कुमार भार्गव के मुताबिक उनकी दादी गोदावरी भार्गव स्वतंत्रता सेनानी थीं। आरोप है कि किरायेदार कैसरबाग के ख्यालीगंज का रहने वाला सैय्यद रिजवान मुर्तजा उनके एक मकान पर कब्जा कर चुका है और जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है। उनकी मोटर साइकिल वर्कशॉप से सामान चुराता है और काफी समय से किराया भी नहीं दिया है। इसकी शिकायत उन्होंने कोर्ट में की थी। इससे चिढ़कर आरोपी उनकी रेकी कर रहा है और खुद को दाऊद का गुर्गा बताता है। कई बार हत्या करने की धमकी दे चुका है। अशोक ने आरोपी की शिकायत व सुरक्षा की मांग डीसीपी मध्य से की है। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें