फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने वालों को नहीं हुई कोई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में टीका लगवाने वाले 845 डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों में दूसरे दिन भी किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। इनका कहना है कि अब उन्हें 15 फरवरी को दूसरी डोज का इंतजार है।
विज्ञापन

वे अपने साथियों को फोन करके यह जानकारी दे रहे हैं कि उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। इसलिए अगले अभियान में वह भी वैक्सीन लगवा लें।
मालूम हो कि पहले चरण में 1200 डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण होना था, लेकिन 845 ही पहुंचे। इसमें कुछ ऐसे थे जो वैक्सीन को लेकर असमंजस में थे और टीका लगवाने बूथ पर नहीं गए।
रविवार दोपहर बाद टीका लगवाने वालों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुद को फिट बताया। केजीएमयू में टीका लगवाने वाले हुकुम सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह राकेश ने बताया कि वैक्सीनेशन से पहले कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन अभी तक कोई समस्या नहीं लग रही है। दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
घबराने की जरूरत नहीं
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि उन्हें दूसरे दिन देर शाम तक किसी तरह की समस्या महसूस नहीं हुई है। संस्थान के अन्य चिकित्साकर्मियों ने भी शिकायत नहीं की है। इसलिए अगले अभियान में हर उस व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए जिसका नाम सूची में है।
इलाज की बढ़ेगी गुणवत्ता
केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के मैक्सिलोफेशियल विभाग में कार्यरत डॉ. एसजेए जैदी ने बताया कि टीके के बाद वे स्वस्थ हैं। चिकित्साकर्मी सुरक्षित रहेंगे तो इलाज में गुणवत्ता बढ़ेगी।
अगले चरण में हर हाल में लगवाएंगे टीका
लोहिया संस्थान के कर्मचारी राकेश कुमार, संजय, विपिन एवं अन्य चिकित्सकों ने कहा कि दूसरे चरण में सूची में उनका नाम होगा तो वह जरूर टीका लगवाएंगे। एसजीपीजीआई की सीमा शुक्ला, अजय कुमार और प्रियंका ने कहा कि दूसरे चरण में उनका नाम शामिल हुआ तो वे खुद टीका लगवाएंगे और प्रेरित करेंगे।
मास्क लगाएं और वायरस की चेन तोड़े
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग बंद नहीं करना है। क्योंकि वैक्सीन का असर पूरी तरह से होने में वक्त लगेगा। लोहिया संस्थान के निदेशक निदेशक प्रोफेसर एके सिंह ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वह और टीम स्वस्थ हैं, लेकिन सभी से कहा गया है कि मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है।
आज बैठक में तय होगी बूथों की संख्या
दूसरे चरण का टीकाकरण 22 जनवरी को होगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. एमके सिंह का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक में बूथ व टीका लगवाने वालों की संख्या तय की जाएगी। 62 अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं। इसमें 170 टीकाकरण में लगेंगी और 30 रिजर्व रहेंगी। सभी अस्पतालों में 4 बेड का एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन रूम बनाया गया है। इसमें सुरक्षा किट भी रहेगी।
अगले चरण में रोजाना 7000 को टीका लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से राजधानी को 61980 डोज मिली हुई है। यहां कुल 51 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीका लगना है। पहले चरण में 945 डोज खत्म हो चुकी है। इतनी ही डोज 15 फरवरी के लिए रिजर्व कर ली गई हैं। अगले चरण में रोजाना 7000 को टीका लगाने का लक्ष्य है।
15 दिन में तीन बार लिया जाएगा फीडबैक
स्वास्थ्य विभाग टीका लगवाने वालों से फीडबैक लेगा। 15 दिन में तीन बार फोन करके उनका फीडबैक लिया जाएगा। सीएमओ कार्यालय के मीडिया प्रभारी योगेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। इसके बाद तीसरे दिन और 15वें दिन फोन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें