फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद 100 के नीचे आया कोरोना मरीजों का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में छह माह बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के नीचे आया है। रविवार को 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि संक्रमण की दर 1.35 फीसदी है। संतोष की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

राजधानी में बीती आठ जुलाई को 94 मरीज पाए गए थे। इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ था। 18 सितंबर को 1244 मरीज मिले थे। उस दिन संक्रमण की दर करीब 15 फीसदी थी।
इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई। संक्रमण की दर भी कम होती गई। रविवार को जहां कुल मरीजों की संख्या 92 है वहीं, संक्रमण की दर 1.5 फीसदी से गिरकर 1.32 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि जनवरी में संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। दो सप्ताह तक लगातार गिरावट होना वायरस की चेन टूटने का लक्षण माना जाता है।
फिलहाल रविवार को 109 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सर्विलान्स एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 6638 लोगों के नमूने लिए गए। फिलहाल 2080 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

यहां मिले मरीज
इंदिरा नगर में 5, आशियाना में 5, गोमती नगर में 9, विकास नगर में 10, तालकटोरा में 6, रायबरेली रोड में 11, मड़ियांव में 5।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें