फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरेराह युवती से अश्लीलता करने वाले पकड़ से दूर

विज्ञापन
सरेराह युवती से अश्लीलता करने वाले पकड़ से दूर
विज्ञापन
लखनऊ। सैनिक नगर में गली से गुजर रही दो युवतियों को रोककर एक से अश्लीलता करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। मंगलवार को बदमाशों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बदमाशों के दुस्साहसिक वारदात के बाद से नर्सिंग की छात्रा डरी हुई है। पुलिस ने छात्रा से संपर्क कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन पता लगा रही है। हालांकि वह लगातार बंद जा रहा है। पुलिस ने फुटेज से बदमाशों के चेहरे की तस्वीर आसपास के थानों में भेजी है। उल्लेखनीय है कि रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवतियों को सैनिक नगर में रोक लिया था। एक बदमाश ने बाइक से उतरकर युवती को दबोच कर अभद्रता की थी। शोर मचाने पर उसका फोन छीनकर भाग गए थे। बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें