फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का सम्मान करने वाले का होता है विश्व में सम्मान : देवमुरारी बापू

Mon, 21 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
माल के ग्राम मांझी स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में प्रवचन देते आचार्य देवमुरारी बापू।
विज्ञापन
लखनऊ। माल के ग्राम मांझी स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे गणपति महायज्ञ में जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू ने गणेश महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर प्रथम पूज्य होने का स्थान पाया। जो माता-पिता का सम्मान करता है, उसका पूरे विश्व में सम्मान होता है।
विज्ञापन

उन्होंने रामचरितमानस का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम प्रतिदिन माता-पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान भी देना चाहिए। रामचरितमानस और पुराणों की शिक्षाओं को अपनाकर बच्चे माता-पिता की सेवा और सम्मान का भाव विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें