फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा का पैसा सैफई महोत्सव में लगाने वालों को बोलने का अधिकार नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह

Mon, 26 Apr 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि इस महामारी के दौर में सपा राजनीति कर रही है। अगर उन्हें प्रदेश की इतनी चिंता है तो आगे आएं और सरकार के प्रयासों में हाथ बटाएं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि इस महामारी के दौर में सपा राजनीति कर रही है। अगर उन्हें प्रदेश की इतनी चिंता है तो आगे आएं और सरकार के प्रयासों में हाथ बटाएं। सरकार प्रदेश के 24 करोड़ आम जनमानस के लिए दिन रात प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी को पूरी करने के लिए भारत सरकार के सहयोग से हेलीकॉप्टर लगाए हैं। झारखंड से ऑक्सीजन एक्सप्रेस से निर्बाध आपूर्ति कर रहे हैं। हमने इस महामारी में जनता को अकेले नहीं छोड़ा। जनता को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल और सुविधाएं निरंतर दी जा रही हैं। कल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती न होने की स्थिति में निजी अस्पताल के इलाज का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने आगे कहा कि सपा जो आज इस महामारी के दौर में घड़ियाली आंसू बहा रही है, वो सिर्फ एक गंदी राजनीति का हिस्सा है। अगर उन्हें जनता के दुख की इतनी ज्यादा पीड़ा है, तो क्यों नही सरकार के प्रयासों में सहयोग करते। राजनीति के दौर में जनसरोकार महत्वपूर्ण तथ्य हैं, लेकिन उन्हें यहां भी राजनीति करनी है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने जितना पैसा सैफई महोत्सव के नाच गाने में फूंका था, उसको अगर प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में लगाया होता तो हमको आज शून्य से शुरुआत नहीं करनी पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें