राजधानी में बेखौफ चोरों ने इंदिरानगर में दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पार कर दी। जबकि गुडंबा, वजीरगंज, आलमबाग और दुबग्गा में बंद घरों से जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
इसके अलावा गोमती नगर में एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में दवा एजेंसी संचालक के गोदाम से गाड़ी चोरी कर ली। गाड़ी में दवा से भरे 131 गत्ते लदे थे। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
इंदिरानगर के राजा बाजार निवासी निखिल महेश्वरी की प्लाईवुड की दो दुकानें हैं। बृहस्पतिवार रात रोशन दान का शीशा तोड़कर चोरों ने गल्ले में पडे़ 40 हजार रुपया पार कर दिया।
दुकान में लग सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है। पुलिस फुटेज से चोर को तलाश रही है। वहीं, गुडंबा में रहने वाले पवन कुमार दुबे घर पर परिवार संग कहीं गए थे।
इस दौरान ताला तोड़कर घर में घुसे चोर जेवर ले उड़े। उधर, वजीरगंज में रिवर बैैंक कॉलोनी निवासी शुभा सेठ परिवार संग बाहर गई थीं। घर की देखरेख नौकर कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, चोर ने जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। दूसरी ओर, आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी राम सजीवन के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और जेवर व कैश चोरी कर लिया। इस दौरान पीड़ित अपने गांव गए थे।
दुबग्गा में बंद मकान में चोरी
दुबग्गा के आम्रपाली योजना में राम प्रताप सिंह के बंद मकान में शुक्रवार रात चोरों ने 11.50 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने रिपोट दर्ज कराई है। हरदोई निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि बहनोई राम प्रताप सिंह स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पीलीभीत में तैनात हैं और आम्रपाली योजना में किराए का मकान लेकर परिवार संग रह रहे है। लिवर में दक्कत के चलते राम प्रताप दिल्ली इलाज करोन गए थे। शुक्रवार रात खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 1.50 लाख नकद और दस लाख रुपये के जेवर ले गए। शनिवार सुबह प्रभात घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
दवाई से भरे 131 गत्ते लदे थे गाड़ी में
गोमतीनगर के विश्वास खंड निवासी श्याम मनोहर रस्तोगी एक निजी अस्पताल में दवा एजेंसी का काम करते हैं। बीते दिनों उनके गोदाम में रखी गाड़ी व 131 गत्ते माल चोरी हो गया। श्याम ने चोरी का आरोप पूर्व ड्राइवर सतीश उपाध्याय व अन्य पर लगाया है।