- 16 अक्तूबर- मघा नक्षत्र और दशमी तिथि
- उपयुक्त बिजनेस की डील, नौकरी और बिजनेस की बड़ी मीटिंग और बड़े सौदे करने का दिन।
- 17 अक्तूबर- रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी
- तिथियों की घट-बढ़ की वजह से ये दोनों तिथियां एक दिन रहेंगी। इस दिन पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी, वामनदेव, गाय माता के लिए व्रत-उपवास और पूजा की जाती है।
- उपयुक्त: गैजेट, मोबाइल, लाइटिंग, फर्निशिंग, घर की सजावट के सामान की खरीदारी के लिए शुभ।
- 18 अक्तूबर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि (धनतेरस)
- इस दिन आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
- उपयुक्त सोना-चांदी, बर्तन, कलश, लक्ष्मी-कुबेर, धन्वंतरि पूजन-सामग्री, सेहत सुधार के सामान, हेल्थ इंश्योरेंस के पेपर पर साइन करने के लिए शुभ।
- 19 अक्तूबर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और चतुर्दशी तिथि (रूप चतुर्दशी)
- उपयुक्त वाहन खरीदारी, प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट, बड़े इलेक्ट्रॉनिक, गहने, लंबे समय का निवेश करने के लिए शुभ।
- 20 अक्तूबर हस्त नक्षत्र और अमावस्या (दीपावली)
- उपयुक्त: सोना-चांदी, सिक्के, आभूषण, कलश, पूजन का सामान, श्रीयंत्र, बहीखाता खरीदना शुभ।