फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, फीडबैक लेने की भी बनाई रणनीति

Thu, 19 Sep 2019 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ दिन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ढाई वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों को बताने के लिए सरकार ही नहीं संगठन के कार्यकर्ता भी घर-घर जाएंगे।

विज्ञापन


राजधानी में खुद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कुछ विशिष्ट लोगों के घर पहुंचेंगे। 19 सितंबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के साथ कार्यकर्ता लोगों को तीन तलाक को गैरकानूनी बनाने और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की विदाई जैसे फैसलों से आने वाले बदलावों के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की भी जिम्मेदारी

भाजपा ने इस अभियान के तहत न सिर्फ उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार का खाका खींचा है बल्कि फीडबैक जुटाने की रणनीति भी बनाई है। इस सिलसिले में कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

कहीं यदि किसी को इनका लाभ मिलने में कठिनाई आ रही है तो अभियान में शामिल कार्यकर्ता उसका समाधान कराएंगे। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं का संपर्क व संवाद का कार्यक्रम जारी रहेगा।

महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 30 अक्तूबर तक लोकसभा के सभी 80 क्षेत्रों में 150 किलोमीटर पद यात्राओं का खाका खींचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें