फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: अयोध्या में रोज 20 हजार भक्तों को दर्शन कराएगी भाजपा, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर नजर

Thu, 04 Jan 2024 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा राम मंदिर के सहारे लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा रोज चार से पांच लोकसभा क्षेत्र के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन कराएगी। सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में रामभक्तों को ठहराने के लिए अलग से टेंट सिटी बनाकर निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। भक्तों को रेलवे स्टेशन से टेंट सिटी तक लाने, वहां से मंदिर दर्शन और वापस स्टेशन छोड़ने तक की व्यवस्था रहेगी। पार्टी ने इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा आठ टीमें गठित की जा रही है। इनकी जिम्मेदारी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से पांच से सात हजार श्रद्धालुओं को रामनगरी लाने की है। 25 जनवरी से शुरू होने वाला यह सिलसिला अप्रैल तक चलेगा। पार्टी का मानना है कि इससे न केवल चुनावी माहौल बनेगा बल्कि लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - 'मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा...' भगवान श्रीराम पर दिए अपमानजनक बयान पर भड़के परमहंस आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिंह द्वार से प्रवेश...मुख्य गर्भगृह में बालस्वरूप; 20 प्वाइंट में समझें कितना भव्य होगा राम मंदिर


यात्रा के जरिये बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं पार्टी से जुड़ेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से 22 जनवरी को करीब डेढ़ लाख बूथों पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर किसी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें