सुलतानपुर रेलखंड के लंभुआ-कोइरीपुर रूट पर 28 मार्च से इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो रहा है। इससे बेगमपुरा, हिमगिरी, कुंभ, उपासना, श्रमजीवी, सद्भावना व फरक्का सहित तीस ट्रेनें छह अप्रैल तक निरस्त रहेंगी।
ट्रेन निरस्त होने से हजारों यात्रियों को असुविधा होगी। सुल्तानपुर के लंभुआ-कोइरीपुर रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग के लिए निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची रेलवे प्रशासन ने तैयार कर ली है। पहले 30 मार्च से ट्रेनों का कैंसिलेशन होना था पर अब 29 मार्च से ही ट्रेनें निरस्त होंगी। इसके साथ ही इस रूट पर संचालित होने वाली सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर सहित कुल चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच रद रहेगा।
देखें, कौन सी ट्रेन कब तक रहेगी रद्द
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
ट्रेन नंबर कब से कब तक
बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237 29 मार्च से 5 अप्रैल
बेगमपुरा एक्सप्रेस 12238 30 मार्च से 6 अप्रैल
उपासना एक्सप्रेस 12327 31 मार्च से 4 अप्रैल
उपासना एक्सप्रेस 12328 1 अप्रैल से 5 अप्रैल
हिमगिरी एक्सप्रेस 12331 28, 31 मार्च व 1,4 अप्रैल
हिमगिरी एक्सप्रेस 12332 30 मार्च से 2, 3 व 6 अप्रैल
कुंभ एक्सप्रेस 12369 30 मार्च से 3 अप्रैल
कुंभ एक्सप्रेस 12370 30 मार्च से 4 अप्रैल 1 अप्रैल छोड़कर
श्रमजीवी एक्सप्रेस 12391 30 मार्च से 5 अप्रैल
श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 31 मार्च से 6 अप्रैल
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 13049 28 मार्च से 4 अप्रैल
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 13050 30 मार्च से 6 अप्रैल
पटना-कोटा एक्सप्रेस 13239 31 मार्च से 3 एवं 5 अप्रैल
कोटा-पटना एक्सप्रेस 13240 1 से 4 अप्रैल
फरक्का एक्सप्रेस 13413 30 मार्च से 1 व 3 अप्रैल
फरक्का एक्सप्रेस 13414 1,2,3 व 5 अप्रैल
सद्भावना एक्सप्रेस 14523 30 मार्च से 5 अप्रैल
हरिहर एक्सप्रेस 14524 1 अप्रैल से 4 अप्रैल
हरिहर एक्सप्रेस 14523 3 अप्रैल से 6 अप्रैल