परिषद की सचिव रूबी सिंह ने सभी बीएसए को प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षकों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा कि भविष्य में प्रमाण पत्र गलत साबित हुआ तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक दस्तावेज सत्यापन का कार्य अब तेजी से शुरू हुआ है। शिक्षकों को मार्च में एक साथ चार महीने का वेतन भुगतान किया जाएगा।