फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में बेकाबू होकर खड्ड में गिरी बस, 30 यात्री घायल

Thu, 22 Mar 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थानगांव/रेउसा (सीतापुर)
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महमूदाबाद से रेउसा जा रही यात्रियों भरी बस गुरुवार शाम सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। हादसे में बस में सवार 30 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को रेउसा सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


एक प्राइवेट बस गुरुवार को यात्रियों को लेकर महमूदाबाद से रेउसा जा रही थी। रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर चंदौली के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। इससे बस में सवार रेउसा नई बस्ती निवासी सूरज (18), विजय (19), लखनऊ के गुडंबा के कल्यानपुर निवासी सिद्धार्थ (22), गुडंबा निवासी प्रदीप (26) तंबौर के परातपुर निवासी नसीम (26), मल्लापुर निवासी सूफियान (30), युगराज (18), कनकी निवासी तीरथराम (65), सुयश (4), रेउसा के अक्सोहा निवासी ब्रह्म स्वरूप का पुत्र विपुल (8), थानगांव के बर्रा निवासी नसीम (40), बसंतापुर निवासी श्याम बिहारी (20), पटवारी (28), रेउसा के खुरवलिया निवासी गनेशी (28),कैलाश (23), कैलाश की पत्नी सुधा, पुत्री पारुल (3), सुमन (38), त्रिवेदी पुरवा किशोर गंज निवासी सरवन (32), बहराइच के राजपुर निवासी शिवम (12), बहराइच के धंधरा निवासी विपिन (24), रेउसा के कलिमापुर निवासी खगेसुर (38), अदवारी निवासी रियाजुद्दीन (50) समेत 30 यात्री घायल हो गए। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष आरके सरोज मौके पर पहुंचे और घायलों को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया।

20 घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें