फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी को मिले 3500 जवान, 30 कंपनियों का जल्द होगा पुनर्गठन

Fri, 22 Feb 2019 02:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएसी जवान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीएसी बल को और मजबूत बनाया जा रहा है। इसके तहत पिछले एक अरसे से निष्क्रिय पड़ी 30 कंपनियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसके लिए पीएसी को 3500 जवान मिले हैं। यह कवायद लोक सभा निर्वाचन प्रक्रिया से पहले पूरी कर ली जानी है।

विज्ञापन


फिलहाल पीएसी बल में कुल 33 वाहिनी हैं। हालांकि पीएसी में कुल 273 कंपनी होनी चाहिए पर मौजूदा समय में सिर्फ 199 कंपनियां ही कार्यरत हैं। अमूमन एक वाहिनी में लगभग आठ कंपनियां होती हैं। इनमें 30 जोड़ी जा रही हैं।

पीएसी के आईजी मध्य जोन ए. सतीश गणेश ने कहा कि चूंकि कुल बल के लिहाज से पीएसी के पास संसाधन पहले से ही मौजूद हैं लिहाजा निष्क्रिय कंपनियों के पुनर्गठन में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन 30 कंपनियों के पुनर्गठन के साथ ही पीएसी के पास अब कुल 229 कंपनियां हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें