फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के लैब टेक्नीशियन समेत 19 को स्वाइन फ्लू

Fri, 22 Feb 2019 02:02 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
राजधानी में बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के 19 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसमें से दो मरीज पीजीआई परिसर के हैं। इसमें एक लैब टेक्नीशियन और दूसरी स्टाफ  नर्स की पत्नी है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इसमे से आठ मरीज केजीएमयू और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं जबकि अन्य मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 173 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

पीजीआई स्टॉफ नर्स की पत्नी (23), पीजीआई लैब टेक्नीशियन (50), गोमतीनगर विशालखंड की रहने वाली महिला (35), आलमबाग पूरननगर की सात साल की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।  शारदा नगर रुचिखंड के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति, एल्डिको निवासी पांच वर्षीय बच्चा, तेलीबाग की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित है।
विज्ञापन


इसी तरह नारायण लोक सरोजनीनगर का रहने वाला बच्चा (6), इंद्रा पुरी कॉलोनी पीजीआई की रहने वाली महिला (48), ओमक्स सिटी निवासी युवक (34), वृंदावन कॉलोनी के युवक (32), इंदिरा नगर सेक्टर 14 का रहने वाले बच्चे में (6) स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

यह सभी मरीज घर पर रुककर उपचार कर रहे हैं। रिंग रोड जगरानी हॉस्पिटल की पास रहने वाली बुजुर्ग महिला केजीएमयू, मोतीमहल कॉलोनी की रहने वाली बच्ची पीजीआई, आशियाना कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला व एजी कॉलोनी के रहने वाले अधेड़ अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल, विश्वासखंड गोमतीनगर के बुजुर्ग 61 मिडलैड, अलीगंज चंद्रलोक कॉलोनी के अधेड़ 48, मिडलैड, आलमबाग समर बिहार कॉलोनी की महिला 50 पीजीआई में भर्ती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें