फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव, कनिका के साथ पार्टी में हुए थे शामिल

Fri, 27 Mar 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई है। वह कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए थे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लिए गए थे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री को एकांतवास का समय पूरा करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सात की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि शुक्रवार को चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह प्रदेश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या अब 49 हो गई है। 

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को ही कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हुई है। देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। वहीं यूपी में गुरुवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 
नोएडा में 14, आगरा में 9, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, पीलीभीत में 2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर, शामली और बागपत में 1-1 पॉजिटिव व्यक्ति मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें