फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई के काम की निगरानी करेगी थर्ड पार्टी, तय की जा रही एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम निजी कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई की थर्ड पार्टी से निगरानी कराएगा। ठेके पर सफाई व्यवस्था दिए जाने पर थर्ड पार्टी जांच का प्रावधान है। इसके लिए कंपनी तय की जा रही है और एक सप्ताह में आदेश भी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी के दौरान थर्ड पार्टी एजेंसी यह देखेगी कि घरों से कितने टन कूड़े का उठान हो रहा है और कितना कूड़ा शिवरी प्लांट पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह निजी कंपनी के अन्य कामों की जांच होगी। इसके लिए थर्ड पार्टी एजेंसी के तौर पर एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमसी) गठित की जानी है। कंपनी चयन के लिए नगर निगम ने ऑफर निकाला था, जिसमें एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया का चयन किया गया है, मगर स्टाफ कॉलेज ने काम के एवज में नगर निगम के तय बजट से अधिक की मांग की है। ऐसे में नगर निगम और कॉलेज के बीच बातचीत चल रही है।

Iकंपनी के साथ एक दौर की बातचीत हो गई है। एक और बार बात की जाएगी। पीएमसी थर्ड पार्टी की तरह काम करेगी। निजी कंपनियों के काम की निगरानी करेगी। इससे कामकाज बेहतर होगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन


I- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता नगर निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें