फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ माह में इंटरव्यू की डेट तय नहीं कर पाए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में आयुष डाॅक्टरों की भर्ती स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरी है। आठ माह बाद भी लापरवाह अफसर आयुर्वेद डॉक्टरों के इंटरव्यू की तारीख तय नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह है कि एक पद पर करीब सौ डॉक्टर उम्मीदवार हैं। इन डॉक्टरों का चयन भी वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होना है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में संचालित आयुष यूनिटों में आयुष डॉक्टर नहीं है। एनएचएम ने बीते साल दिसंबर में जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। अफसरों का कहना है कि 21 पदों के लिए करीब 2,200 डॉक्टराें ने आवेदन किया है, मगर स्वास्थ्य विभाग आठ माह बीतने के बाद भी इंटरव्यू की तारीख तय नहीं कर पाया है। वहीं, आवेदन करने वाले डॉक्टर सीएमओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं और अफसर उन्हें जल्द डेट फाइनल होने की बात कहकर टरका रहे हैं।
अहम बात यह है कि आसपास के जिलों में आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जिले के सीएमओ ने पूरी कर ली है, मगर लखनऊ में अटकी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर फाइल कभी एनएचएम के एमडी तो कभी डीएम को भेज रहे हैं। जहां से कोई भी गाइडलाइन न आने से इंटरव्यू की प्रक्रिया फंसी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि आयुर्वेद डॉक्टरों के साक्षात्कार की डेट पर अफसरों से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। इसी माह डेट फाइनल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें