फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार आज, प्रोजेक्टर पर भक्त देखेंगे आरती

Mon, 12 Aug 2013 08:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव की भस्म आरती के बीच भक्त भोर से ही उमड़ेंगे। फल, पुष्प, बिल्वपत्र, गंगाजल, शहद, घृत, दूध, मिष्ठान्न हाथों में लिए भक्तों की कतारें सुबह से ही नगर के शिवालयों के बाहर उमड़ने लगी है।
विज्ञापन


महादेव के जयकारों से गूंजते शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार को दिन भर बाबा भोले की आराधना होगी। शहर के प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर, कल्याण गिरि, कोनेश्वर मंदिरों समेत तमाम शिवालयों में रात तक पूजा-अर्चना होगी। 
राजेन्द्रनगर द्वितीय मार्ग स्थित महाशिव मंदिर में भोर से रात 9 बजे तक पांच बड़े धार्मिक आयोजन होंगे। सोमवार सुबह भस्म आरती से दिन की शुरुआत होगी। रात को मंगल शयन आरती भी खास रहेगी।
विज्ञापन


डालीगंज स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पट भोर से ही खोल दिए गए हैं। यहां शाम की महाआरती भक्त प्रोजेक्टर पर देख सकेंगे। ठाकुरगंज स्थित प्राचीन कल्याण गिरि मंदिर में भक्त मुख्य शिवालय समेत अन्य शिवालयों में पूजा करेंगे।

महाआरती के बीच भक्त भजन संध्या करेंगे। चौपटियां के प्राचीन छोटे और बड़े शिवालयों में शाम को भजन संध्या भी होगी। कोनेश्वर में कपाट खुलने के बाद से दिन भर भक्तों की अलग-अलग कतारें दर्शनों को लगेंगी। शाम से विजय प्रदोष मंडल के सदस्य पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें