फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव के तीसरे दिन बही नृत्य की बयार

Tue, 25 Mar 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पं गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन’ में चल रहे उत्तराखण्ड महोत्सव के तीसरे दिन उत्तराखण्ड से आये छोलिया दल, हिमाद्री नट, अल्मोड़ा की प्रस्तुतियों के अलावा दूसरे कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत पुष्पा वैष्णव के निर्देशन में ‘हर तरफ हर जगह’ गीत पर अंजली यादव, भूमिका सिंह बनौला, आंचल भण्डारी ने नृत्य किया।

इसके बाद ‘नैनीताला  दयो  लागी रो नन्दी’ गीत पर भव्य झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। गायन चन्दन सिंह मेहरा, रश्मि रावत, राधा रावत व निर्देशन चन्दन सिंह मेहरा का रहा।

इसके बाद रश्मि रावत के निर्देशन में ‘रंगीलो मुलुक मेरो गांव रे’ गीत पर तनु, दीपा, पूजा, सरिता, गीता, करिश्मा जीवन, आशीष ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

फिर ‘बांस कोयली बुरुसी डाली मॉं’ और ‘सिल गढ़ी का पाला छाला ओ साली’ गीत पर कलाकारों ने समूह नृत्य किया। फिर दीपा नागरकोटी व जीवन सिंह बिष्ट ने ‘ओ बान ललिता, नैनीताल घुमी हुला’ गीत पर युगुल नृत्य व सरोज खान डांस अकादमी की ओर से ‘नगाड़ा, नगाड़ा’ पर नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन


महोत्सव में कठपुतली नृत्य व मैजिक शो द्वारा  दर्शकों को काफी मंत्रमुग्ध कर रहा है।

और एच0सी0बी0एल0 बैंक द्वारा तमबोला गेम्स का आयोजन  प्रतिदिन किया जा रहा है जिसका पुरस्कार वितरण महोत्सव के अन्तिम दिवस पर किया जायेगा।

महोत्सव में आज
उत्तराखण्ड परिषद के कलाकारों की प्रस्तुति, नावेद शमशुर रहमान द्वारा शिव स्तुति ‘ओम् नम: शिवाय’ की प्रस्तुति, प्रेम हिन्दवाण एव दल, चमोली के कलाकारों द्वारा थड़िया, चौफुला, बग्वाल व मुखौटा नृत्य और शकुन्तलम लोक कला संस्थान, झांसी के कलाकारों द्वारा राई एवं सैरानृत्य पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें