लखनऊ। नगराम के टिकरा जुगराज निवासी सचिन तिवारी (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहनी गई जली हुई टी-शर्ट भी बरामद की गई है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक नौ जनवरी की सुबह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित भागीरथी एन्क्लेव के पास सचिन का अधजला शव मिला था। पोस्टमॉर्टम में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कैंट निवासी विनय शर्मा उर्फ साहिल (22) को बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले आशियाना व कैंट थाने में दर्ज हैं। इसी मामले में पुलिस बुधवार को तेलीबाग निवासी निहाल वाल्मीकि और करन वाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।