फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ के आभूषण किए पार

Mon, 02 Feb 2026 03:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर को निशाना बनाया। करीब एक करोड़ के आभूषण पार कर दिए। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
टूटी अलमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर से करीब एक करोड़ के आभूषण पार कर दिए। घटना के समय घर के लोग जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे। जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना दुबग्गा क्षेत्र के कसमंडी रोड स्थित लालनगर खेड़ा गांव की है। यहां चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाया। अलमारी से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शुक्रवार रात घटना के दिन परिवार जन्मदिन समारोह में गया था। रविवार दोपहर चोरी का पता चला।

पीड़ित सलमान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर के सभी सदस्य हजरतगंज के एक निजी होटल में भांजे का जन्मदिन मनाने गए थे। देर रात लगभग 12 बजे घर लौटे। थकान के चलते सभी सो गए। रविवार को मामा के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था। दोपहर को मां सलमा अलमारी खोलने पहुंचीं, तो सामान बिखरा मिला और लॉकर टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


चोर करीब 12 सोने के कड़े, हार, चेन, बूंदे समेत अन्य कीमती आभूषण ले गए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक कई फुटेज देखे जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें