बाराबंकी में आधी रात को छप्पर में आग लग गई। इसमें दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
यूपी के बाराबंकी में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर मजरे मीन नगर गांव की है। गांव निवासी दिव्यांग किसान बलराम (40) की जलकर मौत हुई है। घटना मकान से कुछ दूर आहते में हुई। रात में आग की लपटें उठती देख गांव के लोग दौड़े। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। आग विकराल रूप ले चुकी थी।
परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा है। जबकि, घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।