फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान की सीढि़यों पर रखे 12 लाख के जेवर चोरों ने किए पार

Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर में बृहस्पतिवार रात दुकान के बाहर सीढ़ियों पर रखे 12 लाख के जेवर से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने सैरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सराफ राम दयाल सोनी के मुताबिक, रैथा रोड पर राधे श्याम ज्वैलर्स से उनकी दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह जेवर से भरा बैग लेकर दुकान से बाहर निकले। उन्होंने बैग सीढ़ियों पर रखा और दुकान में ताला लगाने लगे। ताला लगाकर जब वह पीछे मुड़े तो दंग रहे गए। बैग गायब था। उन्होंने काफी खोजबीन की, मगर बैग नहीं मिला। इंस्पेक्टर मनोज कोरी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी दिखे हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें