फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हेड कांस्टेबल के बंद मकान से गहने उठा ले गए चोर

Wed, 26 Nov 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में चोरों ने हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। मामले की एफआईआर दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापगढ़ के सराय आना देव निवासी पूनम सिंह सरोजनीनगर के अमौसी गंगानगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति कृष्ण प्रताप सिंह अयोध्या में तैनात हैं। पूनम सिंह 22 नवंबर को घर में ताला बंद कर परिवार सहित प्रतापगढ़ स्थित अपने गांव गई थीं। 24 नवंबर को जब वह लौटीं तो उन्हें मकान के दरवाजे के ताला टूटे होने के साथ अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। साथ ही अलमारियां टूटी थीं। अलमारी के अंदर रखें 25 लाख कीमत के गहने गायब मिले। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें